Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र को मिली 69 करोड़ की सड़क की सौगात

- Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश   Published by: admin , Date: 20/01/2023 02:57:57 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 20/01/2023 02:57:57 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के क्षिप्रा से पानोड तक करीब 69 करोड़ से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आज क्षिप्रा स्थित किया। 

विस्तार

संतोष व्यास: मध्य प्रदेश इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के क्षिप्रा से पानोड तक करीब 69 करोड़ से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आज क्षिप्रा स्थित किया। 

क्षेत्रीय विधायक और मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज बताया कि सांवेर क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की सौगाते लगातार बीजेपी सरकार में मिल रही है, जहां इसी क्रम में मंत्री गोपाल भार्गव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छपरा से पान और तक की महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना के लिए भूमिपूजन किया। 

मंत्री सिलावट ने बताया कि, करीब 69 करोड़ की लागत से लगभग 22 किलोमीटर लंबी बनने वाली सड़क 12 गांव से होकर गुजरेगी। वहीं करीब 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस सड़क का लाभ मिलेगा। शिप्रा नगर में गुरुवार को हुए आयोजन में मंत्री भार्गव और मंत्री सिसोदिया के अलावा मंत्री तुलसीराम सिलावट सांसद शंकर लालवानी, भाजपा के इंदौर जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। आयोजन में मुख्य अतिथियों ने ग्रामीणों को संबोधित भी किया और बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ भी की।