Contact for Advertisement 9650503773


SEBA Assam HSLC 10th Result 2023: असम बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम हुआ जारी, हिरडोंग ठकुरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान 

असम बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम हुआ जारी

असम बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम हुआ जारी - Photo by : Social Media

असम   Published by: Agency , Date: 22/05/2023 12:00:33 pm Share:
  • असम
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 22/05/2023 12:00:33 pm
Share:

विस्तार

असम बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी हुआ है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) ने आज SEBS परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है। बता दें आज सुबह 10 बजे असम बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। देखिया जूली के हिरडोंग ठकुरिया ने इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हिरडोंग ने 10वीं में 596 अंक प्राप्त किए हैं। 

असम बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्र एवं छात्राएं SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर अपना अपरीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते है। इस परीक्षा परिणाम को देखने के लिए छात्रों को अपना अनुक्रमांक भरना होगा। 

यह परीक्षा परिणाम 2023 के मार्च में हुई परीक्षा के लिए जारी किया गया है। असम बोर्ड की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 4 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थे।