Contact for Advertisement 9650503773


Manali: फ्रेंडशिप पीक में गिरा शिमला का पर्वतारोही, खाली हाथ लौटी कुल्लू मनाली रेस्क्यू टीम ATOA  

फ्रेंडशिप पीक में गिरा शिमला का पर्वतारोही

फ्रेंडशिप पीक में गिरा शिमला का पर्वतारोही - Photo by : Social Media

हिमाचल प्रदेश,मनाली   Published by: kanchan , Date: 21/11/2022 12:17:10 pm Share:
  • हिमाचल प्रदेश,मनाली
  • Published by: kanchan ,
  • Date:
  • 21/11/2022 12:17:10 pm
Share:

संक्षेप

अटल टनल के साथ लगती 17490 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक में शिमला का पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की बताई जा रही है।

विस्तार

अटल टनल के साथ लगती 17490 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक में शिमला का पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। साथ गए साथियों ने मनाली पुलिस को घटना की सूचना शनिवार रात आठ बजे दी। पर्वतारोही साथी सचिन व साहिल ने बताया कि, सुबह नौ बजे फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन हुआ जिसमें उनका साथी आशुतोष पुत्र सुरेंद्र हिमटा, गांव अढ़शाला डाकघर देहा तहसील चौपाल जिला शिमला निवासी हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सचिन चौपाल का ही रहने वाला है जबकि साहिल मनाली के अलेउ का रहने वाला है। 

उन्होंने बताया कि, दोपहर तक वो अपने साथी की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जब साथी का कोई पता नहीं चला तो घटना की जानकारी देने मनाली पुलिस स्टेशन पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही SDM मनाली ने प्रशासन व एडवेंचर टूर आपरेटर एसोसिएशन कुल्लू मनाली की संयुक्त टीम को  रेस्क्यू के लिए घटना स्थल पर भेजा। SDM ने बताया कि, मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर स्वयं रेस्क्यू टीम में शामिल है।  

उन्होंने बताया कि, हिमस्खलन वाली जगह जोखिम भरी है। टीम ने प्रयास किया, लेकिन वह व्यक्ति की तलाश नहीं कर पाई। सोमवार को एसोसिएशन के सदस्यों सहित पर्वतरोहण संस्थान की रेस्कयू टीम के साथ बातचीत की जाएगी। योजना बनाकर समस्त तैयारी के साथ रेस्कयू टीम घटनास्थल के लिए रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि, आवयश्कता पड़ने पर रेस्क्यू के लिए हवाई सेवा भी ली जाएगी।