Contact for Advertisement 9650503773


शिवराज सिंह चौहान बिछिया आगमन पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवंं जनसभा में शामिल हुए 
 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - Photo by : Ncr Samachar

मध्य प्रदेश   Published by: admin , Date: 24/09/2022 12:49:45 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 24/09/2022 12:49:45 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितंबर शुक्रवार को बिछिया आगमन पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवंं जनसभा में शामिल हुए

विस्तार

जय सिंह अरमो / एनसीआर समाचार 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितंबर शुक्रवार को बिछिया आगमन पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवंं जनसभा में शामिल हुए, जिसमें केंद्रीस्पात मंत्री माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय संजय कुशराम एवं बिछिया विधान सभा के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

जिसमें जयस के कार्यकर्ता जयस जिला उपाध्यक्ष विषम कुमार छांटा, तथा मवई जयस ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मरावी, अनूप कुमार, जय सिंह आर्मो, धरम धुर्वे, बुध सिंह सरोते, बल्लम सिंह आर्मो, अमरनाथ पट्टा आदि कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक समस्याओं के निराकरण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया है। 

1) ग्राम पंचायत भानपुर का बांध जो निरस्त हुआ है उस निरस्त का प्रमाण पत्र जल्द से जल्द जारी करते हुए गाँव वालो को दिया जाए। 
2) ग्राम पंचायत भानपुर का और समानापुर के रोड समस्या का  निराकरण। 
3) पिपरी रैयत झिगराटोला रेत खधान का संचालन एवं नियंत्रण का अधिकार ग्राम सभा की आदिपत्य में लेने बावत। 
4) ग्राम पंचायत पिपरी रैयत ब्लॉक टोला के प्राथमिक शाला भवन की छत जर्जर स्थिति को सही करने हेतु। 
5) ग्राम पंचायत भानपुर के केवलारी टोला से जमनाहो टोला तक विदुति करण हेतु आवेदन पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी को दिया गया है।