Contact for Advertisement 9650503773


सपा प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक प्रधानाध्यापक की पत्नी को सौंपा एक लाख का चेक

सपा की तरफ से मृतक प्रधानाध्यापक की पत्नी को दिया गया एक लाख

सपा की तरफ से मृतक प्रधानाध्यापक की पत्नी को दिया गया एक लाख का चेक - Photo by : NCR Samachar

उत्तर प्रदेश  Published by: admin , Date: 24/09/2022 12:28:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 24/09/2022 12:28:30 pm
Share:

विस्तार

वीरेन्द्र सिंह यादव: महराजगंज जिले के धानी ब्लाक बृजमनगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमहा में प्रधानाध्यापक शिव कुमार विश्वकर्मा ने सूदखोरी से परेशान होकर बीते दिनों आत्महत्या कर लिया था। वहीं शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र किया गया था। वहीं इस घटना को लेकर सपा प्रतिनिधि मण्डल परिजन से मिलकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही थी। वहीं आज सपा प्रतिनिधि मण्डल में शामिल महराजगंज जिला प्रभारी महेन्द्र चौहान के नेतृत्व में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में पीड़ित परिवार से मिलकर मृतक प्रधानाध्यापक की पत्नी को एक लाख का चेक सौंपकर पीड़ित को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।