Contact for Advertisement 9650503773


WFI Sexual Harassment Allegation: प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों को खेल मंत्रालय ने बुलाया: यौन शोषण के आरोपों पर कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण ने खेल मंत्री से की बात 

प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों को खेल मंत्रालय ने बुलाया: यौ

प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों को खेल मंत्रालय ने बुलाया: यौन शोषण के आरोपों पर कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण ने खेल मंत्री से की बात  - Photo by : social media

दिल्ली   Published by: Agency , Date: 19/01/2023 03:24:33 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 19/01/2023 03:24:33 pm
Share:

संक्षेप

विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित बजरंग पूनिया भी कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के  विरोध में शामिल हो गए है। भारतीय पहलवान लगातार कल से आज के दिन भी जंतर-मंतर पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे है। उनका कहना कहना है भी कि कोच भी सालों से महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं। इस मम्मी को देखते हुए खेल मंत्रालय ने WFI से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

विस्तार

विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित बजरंग पूनिया भी कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के विरोध में शामिल हो गए है।

भारतीय पहलवान लगातार कल से आज के दिन भी जंतर-मंतर पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे है। उनका कहना कहना है भी कि कोच भी सालों से महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं। इस मामले को देखते हुए खेल मंत्रालय ने WFI से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों को खेल मंत्रालय ने बुलाया है। बजरंग पुनिया ने मीडिया को बताया कि उनके पास खेल मंत्रालय के अधिकारियों का फोन आया था। अब पहलवान जंतर-मंतर से खेल मंत्रालय जा रहे है। WFI चीफ और सांसद बृजभूषण ने खेल मंत्री को फोन कर सफाई दी है। उन्होंने कल कहा था कि, एक भी आरोप सही निकले तो फांसी चढ़ा देना।

खबरों के मुबातिक साक्षी और विनेश ने मौन व्रत शुरू कर दिया है। बजरंग पूनिया का कहना है की जब तक समस्या का हल नहीं निकल जाता, तब तक टॉप रेसलर्स कोई टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। महावीर फोगाट बोले- लड़ाई अध्यक्ष के खिलाफ है, संघ या सरकार से कोई लेना देना नहीं। वही प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर खिलाड़ियों की आवाज सुनी जाने को कहा। चैंपियन रेसलर और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कहा - सरकार जल्द सुलझाएगी।