Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात के डांग में लगातार बढ़ा नरभक्षी तेंदुए का आतंक, खौफ में जी रहे ग्रामीण 

डांग में लगातार बढ़ा नरभक्षी तेंदुए का आतंक

डांग में लगातार बढ़ा नरभक्षी तेंदुए का आतंक - Photo by : NCR Samachar

गुजरात   Published by: Dhule Milan , Date: 23/01/2023 10:50:23 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Dhule Milan ,
  • Date:
  • 23/01/2023 10:50:23 am
Share:

संक्षेप

गुजरात के डांग में आतंक मचाने वाला नरभक्षी एक तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में आ गया है। डांग जिले में तेंदूओ का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में तीन अलग अलग जगह पे तेंदुओ का हमला हुआ है। आहवा कोटबा और बोनडारमाल गांव में हाल ही में बोनडारमाल गांव में तीन व्यक्तियों को जख्मी कर दिया। हाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

विस्तार

गुजरात के डांग में आतंक मचाने वाला नरभक्षी एक तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में आ गया है। डांग जिले में तेंदूओ का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में तीन अलग अलग जगह पे तेंदुओ का हमला हुआ है। आहवा कोटबा और बोनडारमाल गांव में हाल ही में बोनडारमाल गांव में तीन व्यक्तियों को जख्मी कर दिया। हाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। आहवा में एक व्यक्ति पर हमला हुआ था और कोटबा गांव में एक व्यक्ति पर हमला हुआ था। हालांकि अब बोनडारमाल गांव में हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया है और इस विस्तार के लोगों ने चेन की सांस ली लेकिन डांग में अभी भी एक दो तेंदुए खुले घूम रहे हे अभी भी लोगों के मनमें तेंदुओं का खोप चल रहा है। किसान भाईओं में अभी भी तेंदुओं को लेकर डर बसा हुआ है। तेंदुए के डर से जो लोग लकड़ी लेने जाते थे और लकड़ी बेचकर अपना गुजारा करते थे। उन्होंने जंगलों में जाना बंद कर दिया है। ऐसे ही कोटाबा गांव में भी खेती करने वाले किसान तेंदुए के डर से अपनी खेती ठीक से कर नहीं पा रहे। 

तीन बार लगातार तेंदुओं के हमले से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी कारण लोग अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे है। लोगों के मन में ये भी प्रश्न उठ रहे हे की अचानक से इतने तेंदुए डांग में केसे आने लगे इसकी भी जांच होनी चाहिये। डांग में लोग अपनी खेती का काम बिना डरे कर पाएंगे। तीनों हमले एक के बाद एक हमला  होने के कारण लोगो में डर जल्दी पेदा हो गया है, तो इसी कारण लोगो ने रातों को घरों से बाहर निकलना भी बंद कर दिया। तेंदुओं ने घरों में घुसकर हमले करना शुरू कर दिए है, तो लोग और भी डरे हुए है। डांग में लोगो की यही मांग है कि, तेंदुओं को जल्द से जल्द पकड़ कर दूंर के जंगलों में छोड़ दिया जाए।