Contact for Advertisement 9650503773


म.प्र के मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक से पूर्व उत्तराखंड की सड़क दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी
 

मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक - Photo by : Ncr Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Devendra Kumar Jain , Date: 07/06/2022 03:42:00 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Devendra Kumar Jain ,
  • Date:
  • 07/06/2022 03:42:00 pm
Share:

संक्षेप

मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रीगण से चर्चा में प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने हाल ही में पन्ना, बैतूल, खंडवा और रीवा में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने की आवश्यकता बताई।

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के अधिकारियों की टीम सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा जिला प्रशासन की सक्रियता और तत्परता का ही परिणाम रहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस के तीन यात्रियों को हम बचा पाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रीगण से चर्चा में प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने हाल ही में पन्ना, बैतूल, खंडवा और रीवा में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री चौहान ने सड़क सुरक्षा पर तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। 

समिति में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और सहकारिता तथा लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ.अरविन्द सिंह भदौरिया सदस्य होंगे। यह समिति सड़क सुरक्षा के लिए संचालित गतिविधियों और अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।