Contact for Advertisement 9650503773


पड़िहारा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के चुनाव संपन्न, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
 

निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष - Photo by : Ncr Samachar

राजस्थान   Published by: Arvind Singh Soni , Date: 22/09/2022 05:45:27 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Arvind Singh Soni ,
  • Date:
  • 22/09/2022 05:45:27 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान के ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पड़िहारा में आज गुरुवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए।

विस्तार

राजस्थान के ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पड़िहारा में आज गुरुवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए। चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया ग्राम सेवा सहकारी समिति पड़िहारा में अध्यक्ष के लिए बहादुर सिंह राठौड़ और उपाध्यक्ष के लिए रेवंतमल मील का नामांकन प्राप्त हुआ। जिन्हे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

उन्होंने बताया की पड़िहारा सहकारी समिति में दोनों पदों पर एक-एक आवेदन प्राप्त होने पर अध्यक्ष पद पर बहादुर सिंह राठौड़ पुत्र मान सिंह राठौड़ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रेवंतमल मील पुत्र अनाराम मील को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी भागीरथ जाट, विक्रम सिंह के द्वारा चुनाव सम्पन्न हुए।

भागीरथ देराश्री, सुमन देवी रूलानिया, राजेंद्र हर्षवाल, रेणु मुरारका, क्यूंब छिपा, नितेश हर्षवाल, डालचंद नायक, भंवर सिंह भाटी, माणक चंद भोडीवाल, पनालाल रूलानिया, कालूराम कालेर, निवर्तमान अध्यक्ष पूसाराम कुड़ी, सरपंच जगजीत सिंह राठौड़, बजरंग जोशी, बिशनलाल रूलानिया, गन्नी मोहम्मद, चोथुराम किलका, हेमराज मुरारका, राजेन्द्र गुर्जर, आदि उपस्थित रहे।