Contact for Advertisement 9650503773


लुलु मॉल में नमाज पढ़ने पर हुआ बड़ा बवाल, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता नज़रबंद, कड़ी कार्रवाई की हो रही मांग 

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने पर हुआ बड़ा बवाल

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने पर हुआ बड़ा बवाल - Photo by : Social Media

उत्तर प्रदेश   Published by: Agency , Date: 16/07/2022 04:43:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 16/07/2022 04:43:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। मॉल के भीतर नमाज की बात सुनकर हिन्दू संगठन के लोग वहां शुक्रवार के दिन सुंदर कांड का पाठ करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। मॉल के भीतर नमाज की बात सुनकर हिन्दू संगठन के लोग वहां शुक्रवार के दिन सुंदर कांड का पाठ करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि आरोपियों को सुशांत गोल्फ सिटी से गिरफ्तार किया गया है और उन सभी पर धारा 144 का उल्लंघन करने के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के नाम है- सरोज नाथ योगी, कृष्ण कुमार पाठक, गौरव गोस्वामी और अरशद अली। 

दरअसल अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा लखनऊ के लुलु मॉल के सामने सुंदर कांड का पाठ शुक्रवार को किया जाना तय हुआ था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने हिन्दू महासभा के प्रमुख नेता शिशिर चतुर्वेदी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। पुलिस के इस एक्शन के बाद मॉल प्रबंधन के अफसरों ने बातचीत कर इस पाठ को बंद करवा दिया। 

किरण तिवारी को किया गया नजरबंद

हिन्दू संगठन के प्रमुख की पत्नी किरण तिवारी ने लुलु मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने का ऐलान किया था। किरण के इस मंसूबे को पुलिस ने नाकामयाब कर दिया। सुंदर कांड के पाठ से पहले ही उन्हें नज़रबंद कर दिया गया। मॉल के अंदर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ अब हिन्दू संगठन कार्रवाई की मांग कर रहा है।