-
☰
Tirupti: मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा अर्चना करते आए नजर
मुकेश अंबानी वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते आए नजर - Photo by : Social Media
संक्षेप
उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में ₹1.5 करोड़ की पेशकश की, एक स्वतंत्र ट्रस्ट जो आंध्र प्रदेश में तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के साथ मंदिरों का प्रबंधन करता है।
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड RIL के मालिक मुकेश अंबानी ने बीते शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा किया। उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में ₹1.5 करोड़ की पेशकश की, एक स्वतंत्र ट्रस्ट जो आंध्र प्रदेश में तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के साथ मंदिरों का प्रबंधन करता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए। उन्होंने मंदिर परिसर में एक हाथी को खाना भी खिलाया और उसका आशीर्वाद लिया। Shri Mukesh Ambani offered prayers at Tirumala Tirupati Devasthanam, #AndhraPradesh along with Smt Radhika Merchant. May Lord Venkateswara bless them with good health and long life.#MukeshAmbani pic.twitter.com/wx2wtMCRIx मुकेश अंबानी ने कहा कि, वह भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने मंदिर आए थे। उन्होंने कहा, "मंदिर में हर वर्ष कुछ कुछ सुधार हो रहा है और पहले से कई ज्यादा बेहतर हो रहा है। आगे उन्होंने कहा, यह हम भारतीयों को बहुत गौरवान्वित करता है कि हम यहां हम सभी के लिए आशीर्वाद लेने आते हैं।" शुक्रवार से पहले सोमवार को मुकेश अंबानी ने राजस्थान में स्थित नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए थे।
मुकेश अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट और रिलायंस रिटेल लिमिटेड के निदेशक मनोज मोदी भी थे।
पश्चिम बंगाल: धूलियान शहर में राम नवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा
राजस्थान: अलवर तहसील राजगढ़ के पटारी किया सुंदरकांड का पाठ
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में चैत्र नवमी के दिन मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब
मध्य प्रदेश: कानड़ में चल समारोह में दूल्हा दुल्हन की वेशभूषा बनी आकर्षण का केंद्र
हरियाणा: सिरसा में ब्रह्म पुराण कथा एवं दुर्लभ सत्संग का हुआ आयोजन
मध्य प्रदेश: पोरसा में विश्व शांति के लिए किया गया हवन, भक्तों ने दी आहुतियां