Contact for Advertisement 9650503773


 Happy New Year 2023: नए साल को नई जगह मनाने वालो के लिए भारत के टॉप 5 स्थान 
 

New Year 2023 - Photo by : Social Media

नई दिल्ली   Published by: Anshu Priya , Date: 24/11/2022 06:25:15 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Anshu Priya ,
  • Date:
  • 24/11/2022 06:25:15 pm
Share:

संक्षेप

कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है हम सभी साल 2022 को अलविदा कहने और 2023 के स्वागत की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

विस्तार

कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है हम सभी साल 2022 को अलविदा कहने और 2023 के स्वागत की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन यहां 31 दिसंबर को नई जगह पर नए साल का जश्न मनाने के लिए भारत में शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ स्थान हैं, जो अपने नए साल को नई जगह मानना चाहते है और नई जगह से नए दिन की शुरुआत करना कहते है तो इन पांच जगह के बारे में जरूर जाने। 

1. गोवा: भारत में नए साल के जश्न के लिए गोवा एक बहुत अच्छा विकल्प है। क्योंकि यहां की बीच कल्चर हमें बांधे हुए है। शराब कम दामों पर उपलब्ध है। गोवा में पब कल्चर, लाइव म्यूजिक, रात भर चलने वाली पार्टियां लाजिमी हैं।

2. मनाली, हिमाचल प्रदेश: यह क्षेत्र साल भर पर्यटकों से भरा रहता है। माल रोड पर यहां खरीदारी करना एक खूबसूरत अनुभव है। यहां की हिप्पी कल्चर आपको बांधे रखेगी। 'देवताओं की घाटी' के नाम से मशहूर यह जगह नए साल के जश्न के लिए सबसे अच्छी पसंद है।

3. गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर: प्रकृति की गोद में आराम करने की चाहत रखने वालों के लिए जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग सबसे अच्छा विकल्प है। जो लोग बर्फ का मजा लेना चाहते हैं उन्हें यहां नए साल की पूर्व संध्या बितानी चाहिए।

4. ऊटी, तमिलनाडु: ऊटी दक्षिण भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां ट्रॉय ट्रेन का सफर आपको एक अच्छा अनुभव देगा। यह सबसे ठंडी जगहों में से एक है। इसलिए यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का प्लान करें।

5. वायनाड, केरल: केरल के वायनाड को भारत में ग्रीन पैराडाइज के नाम से जाना जाता है। यहां के कॉफी बागानों और खूबसूरत प्रकृति को देखकर आप दंग रह जाएंगे। यह आयुर्वेदिक उपचार के लिए एक लोकप्रिय क्षेत्र है। यहां के झरने आपको हैरान कर देंगे। देर किस बात की, एक बैग पैक करें और नए साल का जश्न मनाएं। 
 

22/04/2024
19/04/2024
11/04/2024
08/04/2024
04/04/2024
03/04/2024
03/04/2024
03/04/2024