Contact for Advertisement 9650503773


BJP vs Congress in Karnataka Election 2023: कांग्रेस का एजेंडा टुकड़े-टुकड़े गैंग, झूठ के बुनियाद पर कांग्रेस जीतना चाहती कर्नाटक चुनाव- BJP नेता 

कांग्रेस का एजेंडा टुकड़े-टुकड़े गैंग

कांग्रेस का एजेंडा टुकड़े-टुकड़े गैंग - Photo by : Social Media

कर्नाटक  Published by: Agency , Date: 08/05/2023 05:32:14 pm Share:
  • कर्नाटक
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 08/05/2023 05:32:14 pm
Share:

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव प्रचार का आज 8 मई को अंतिम दिन है। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दूसरे को घेरने में लगातार लगे हुए हैं। बीजेपी, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान को लेकर चुनाव आयोग के पास गई। बता दें कि, कांग्रेस ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, 'सोनिया गांधी ने 6.5 करोड़ कन्नड़ वासियों को स्पष्ट संदेश दिया। कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।' बस यही बात बीजेपी को अच्छी नहीं लगी।

इलेक्शन कमिशन से भाजपा की शिकायत

कांग्रेस के ट्वीट को हथियार बनाकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा कि, "कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है।" भाजपा का जो प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा उसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बीजेपी के मीडिया इंचार्ज अनिल बलूनी और पार्टी नेता तरुण चुग नजर आए।

बीजेपी ने चुनाव आयोग से क्या कहा

इलेक्शन कमीशन से मुलाकात करते ही भूपेंद्र यादव ने कहा, "हमने कल इलेक्शन कमिशन को किसी गंभीर विषय पर विज्ञापन दिया है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट ने सभी राजनीतिक दलों से प्रचार के समय एकता और अखंडता के विषय भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आयोग ने गाइडलाइन जारी की थी। कांग्रेस ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वह भारत के संबंध में नहीं किया जाता है।

भाजपा बोली कांग्रेस का एजेंडा टुकड़े-टुकड़े गैंग

भाजपा नेता ने कहा, "दरअसल कांग्रेस का झंडा टुकड़े टुकड़े गैंग है। कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर चुनाव प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि, हमारे विषय को आयोग ने गंभीरता से लिया है। आज भी कांग्रेस ने विज्ञापन में ऐसे आरोप लगा रही है, मगर आरोपों के सबूत चुनाव आयोग को नहीं दे पाई है। कर्नाटक की जनता चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी। हमें उम्मीद है कि, इलेक्शन कमीशन द्वारा कांग्रेस पर इस मामले में कार्यवाही की जाएगी।"