-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बुजुर्ग का आशियाना ढहाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज करछना विधानसभा क्षेत्र के कैथी तारा गांव में एक गरीब बुजुर्ग के आशियाने को कथित रूप से बिना पूर्व सूचना और नोटिस के ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज करछना विधानसभा क्षेत्र के कैथी तारा गांव में एक गरीब बुजुर्ग के आशियाने को कथित रूप से बिना पूर्व सूचना और नोटिस के ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शंकर लाल पटेल ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने पैसों और दबंगई के बल पर बुल्डोजर चलवाकर उनका कच्चा मकान गिरवा दिया, जिससे उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घर गिराने के दौरान परिसर में मौजूद हरे-भरे पेड़ों को भी नष्ट कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही अपनी बात रखने का अवसर मिला। घटना के बाद बुजुर्ग शंकर लाल पटेल ने भावुक होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं करछना के उपजिलाधिकारी तपन मिश्रा से भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका वर्षों पुराना आशियाना एक झटके में उजाड़ दिया गया और अब उनके सामने रहने तथा जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश: डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हुई हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: चकबंदी विवाद को लेकर किसान यूनियन का 13 माह से धरना जारी, समाधान की मांग हुई तेज़
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान मरीज से 22,773 रुपये की हुई वसूली, अस्पताल को 3 दिन में रिफंड का मिला आदेश
उत्तर प्रदेश: वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता में शाकिर अली फाइनल में पहुंचे
राजस्थान: वानर की मृत्यु पर ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ निकाली शवयात्रा, किया अंतिम संस्कार
