-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट गंगा’, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग स्थित अपनी सरकारी आवास से प्रोजेक्ट गंगा का शुभारंभ किया. इस योजना के माध्यम से अगले 3 वर्षों मे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग स्थित अपनी सरकारी आवास से प्रोजेक्ट गंगा का शुभारंभ किया. इस योजना के माध्यम से अगले 3 वर्षों मे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि प्रदेश सरकार डिजिटल सशक्तिकरण की दृष्टि से प्रदेश के अंदर 8000 डिजिटल एंटरप्रेन्योर को आगे बढ़ाएगी जिसमें 50 फ़ीसदी महिलाएं होंगी. मुझे लगता है कि प्रोजेक्ट गंगा उसका माध्यम बनेगा. उन्होंने कहा कि ब्राडबैंड सुविधा आज की बड़ी आवश्यकता है। इंटरनेट की स्पीड जीतनी तेज होगी विकास की गतिविधि भी उतनी ही तेज होगी और लोगों के जीवन में भी उतना व्यापक परिवर्तन होता दिखेगा. इस प्रोजेक्ट का नाम गंगा है. मतलब गवर्नमेंट एसिस्टेंट नेटवर्क फॉर ग्रोथ एंड एडवांसमेंट. मां गंगा ने उत्तर भारत को दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि प्रदान की है जिससे कि दुनिया भर का पेट भरने के लिए खाद्यान्न उत्पन्न होता है. मां गंगा भारत की एकात्मा और आत्म निर्भरता का आधार हैं.इसी तरह यह प्रोजेक्ट भी आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करेगा. दावा किया जा रहा है कि प्रोजेक्ट गंगा से प्रदेश के 20 लाख घरों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा पहुंचेगी और इससे परियोजना से बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे।
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
