-
☰
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में कथित धर्मांतरण रैकेट पर शिकंजा, 250 से अधिक धार्मिक पुस्तकें व डिजिटल सबूत जब्त
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: धर्म परिवर्तन मामले में जांच तेज, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और डिजिटल सबूत बरामद ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। छापेमारी के दौरान पु
विस्तार
उत्तर प्रदेश: धर्म परिवर्तन मामले में जांच तेज, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और डिजिटल सबूत बरामद ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 6 बॉक्स में रखी लगभग 250 से अधिक धार्मिक पुस्तकें बरामद की हैं। इसके साथ ही धर्म परिवर्तन से संबंधित उपयोग में लाई जाने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। चश्मदीद के मुताबिक सभा के दौरान लोगों को एक टब में उल्टी (बोमेटिंग) करवाने जैसी प्रक्रिया अपनाकर उन्हें ईसाई बनाए जाने का दावा किया गया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की सत्यता की पुष्टि करने में जुटी हुई है और जब्त मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। बीटा-2 थाना पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार धर्मांतरण से जुड़े संभावित रैकेट को खंगालने के लिए पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के मोबाइल फोन में धर्म परिवर्तन करवाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था, जिसके माध्यम से लोगों को जोड़ा जाता था। जानकारी के अनुसार हर रविवार को आयोजित होने वाली धार्मिक सभा की कैमरे से लाइव रिकॉर्डिंग भी की जाती थी, जिसके वीडियो डिजिटल साक्ष्य के तौर पर खंगाले जा रहे हैं।