-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: Daffodils Public School का CBSE 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम, दिव्यांश श्रीवास्तव रहे टॉपर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: Daffodils Public School के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: Daffodils Public School के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र दिव्यांश श्रीवास्तव ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गर्व अग्रवाल ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा मृत्युंजय यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वेदांश अग्रहरि ने 92%, जवेरिया शफीक ने 91%, प्रज्ञान अग्रवाल एवं दिविशा अग्रवाल ने 90.8%, आर्यन सिंह ने 90.4%, शिखा पांडे ने 89.8%, अंश विश्वकर्मा ने 89.6% अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में छानबे क्षेत्र के भटेवरा निवासी कृष्णा कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार गौड़ ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों ने मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
उत्तर प्रदेश: पशु परिवहन पर हुई कार्रवाई, पकड़ा गया भैंसों से भरा कैंटर
उत्तर प्रदेश: नोटों की माला चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
उत्तर प्रदेश: नहटौर नगर पालिका में वेतन विवाद गहराया, सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
मध्य प्रदेश: कानड़ थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: 12 बोर्डों पर उतरे फीडे कोच विक्रम सिंह, बच्चों के आत्मविश्वास ने बटोरी वाहवाही
राजस्थान: प्रदेश की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए नागौर में किया गया विशेष अनुष्ठान
