Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धामपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajkumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/11/2026 10:53:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajkumar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/11/2026 10:53:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: क्षेत्राधिकारी धामपुर एवं थाना प्रभारी धामपुर के साथ मिशन शक्ति टीम द्वारा कन्या इंटर कॉलेज, धामपुर में छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत

विस्तार

उत्तर प्रदेश: क्षेत्राधिकारी धामपुर एवं थाना प्रभारी धामपुर के साथ मिशन शक्ति टीम द्वारा कन्या इंटर कॉलेज, धामपुर में छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, कानूनी अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं  पुलिस की पाठशाला के माध्यम से छात्राओं को कानून की सामान्य जानकारी, बाल अधिकार, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह एवं महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया।

छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई 1090 वूमेन पावर लाइन 181 – महिला हेल्पलाइन 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा 1098  चाइल्ड हेल्पलाइन  
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन 108 एम्बुलेंस सेवा   छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। बिजनौर पुलिस का संकल्प—हर बेटी सुरक्षित, हर महिला सशक्त और हर नागरिक कानून के प्रति जागरूक।

Related News

उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, मोनू गुर्जर ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के राजा का ताल निवासी युवक ने लगाया मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, परिवार की सुरक्षा की मांग

उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में 41 लाख की सड़क निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जेई ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: हल्दौना में प्रदीप चेची बने RWA अध्यक्ष, भाजपा नेता मोनू गुर्जर ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश: दीवार तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा भारी वाहन, फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


Featured News