Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, सर्वेश पाठक प्रदेश अध्यक्ष, सुधीर शर्मा महामंत्री

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , Date: 04/11/2025 02:08:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju ,
  • Date:
  • 04/11/2025 02:08:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस दौरान पंडित सर्वेश पाठक को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और बरेली के मी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस दौरान पंडित सर्वेश पाठक को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और बरेली के मीरगंज निवासी सुधीर कुमार शर्मा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित:सर्वेश पाठक प्रदेश अध्यक्ष, सुधीर शर्मा महामंत्री नियुक्त सनी गोस्वामी | मीरगंज16 घंटे पहले ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस दौरान पंडित सर्वेश पाठक को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और बरेली के मीरगंज निवासी सुधीर कुमार शर्मा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।


नई दिल्ली से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा ने बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में इन नियुक्तियों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में पंडित अनुज शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, आचार्य नंद किशोर मिश्रा को प्रदेश मंत्री और पंडित अनुज शर्मा एडवोकेट को प्रदेश विधि सलाहकार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, आचार्य हेमंत शांडिल्य को बरेली मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। मीरगंज लौटने पर प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम से पूर्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा का मीरगंज और सीबीगंज में ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने समाज को संगठित होकर एकजुटता से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित सर्वेश पाठक को संगठन विस्तार और समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री पंडित सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि वे ब्राह्मण महासभा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना अपना प्रमुख लक्ष्य बताया। कार्यक्रम का समापन नई कार्यकारिणी के सदस्यों के सम्मान समारोह के साथ किया गया
 

Related News

दिल्ली: ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि

बिहार: जिला पदाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्रों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सुधार के दिए निर्देश

बिहार: जिला पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

बिहार: डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना समिति की पहली बैठक सम्पन्न

बिहार: रजौली अनुमंडल में SC/ST अत्याचार निवारण सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न, मुआवजा और पेंशन वितरण की समीक्षा

बिहार: इंटर विद्यालय में बिहार मुक्त विद्यालय परीक्षा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा शुरू, पहले दिन 535 परीक्षार्थी उपस्थित


Featured News