Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में संरक्षा कर्मियों को मिला “स्टार परफॉर्मर” सम्मान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 14/02/2026 05:55:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 14/02/2026 05:55:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से जुड़े इंजीनियरिंग विभाग के 10 रेलवे ट्रैकमैन (नाइट पेट्रोलिंग) कर्मचारियों को जनवरी 2026

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से जुड़े इंजीनियरिंग विभाग के 10 रेलवे ट्रैकमैन (नाइट पेट्रोलिंग) कर्मचारियों को जनवरी 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय श्री गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/समन्वय श्री निलेश सिंह एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) श्री अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सवारी श्री अनुज कुमार सिंह तथा मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री आमिर खान उपस्थित थे। इन रेलवे ट्रैकमैन कर्मचारियों ने निर्धारित बीट पर समयबद्धता, सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन कर रेल सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखा। सम्मानित कर्मचारियों में श्री सोनू बाथम (बादशाहनगर), श्री कामरान एवं श्री रामधन (जरवल रोड), श्री संजय पटेल (गोण्डा), श्री अमरनाथ (मनकापुर), श्री श्रीकान्त राम एवं श्री झिनकन (बस्ती), श्री संदीप (आनंदनगर), श्री रंजन मौर्य एवं श्री रामजतन (बढ़नी) शामिल थे। 

 इसी क्रम में मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा मंडल स्तर पर संरक्षा से जुड़े यांत्रिक, परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल तथा विद्युत/परिचालन विभागों के 09 कर्मचारियों को “स्टार परफॉर्मर प्रमाण-पत्र” प्रदान किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में श्री सफीउल्लाह (लोको पायलट माल), श्री प्रताप आनन्द (सहायक लोको पायलट), श्री गनेश कुमार (गेटमैन), श्री अजीत कुमार (ट्रैक मेंटेनर), श्री संतोष चौधरी (पेट्रोलमैन), श्री रामू यादव (गेटमैन), श्री निकेश कुमार (कांटावाला), श्री मुस्ताक अहमद (टेक्नीशियन) तथा श्री अजीत कुमार (सहायक टेलीकॉम) शामिल थे।  इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने संरक्षा पुरस्कार प्राप्त सभी चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।