Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Namita Chauhan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 22/07/2026 09:58:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Namita Chauhan ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 22/07/2026 09:58:08 am
Share:

संक्षेप

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जंतर-मंतर, दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में आज जनपद बांदा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं महिला सभा की नेता नीलम गुप्ता ने किया।

विस्तार

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जंतर-मंतर, दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में आज जनपद बांदा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं महिला सभा की नेता नीलम गुप्ता ने किया।

सपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल चौराहा से मार्च शुरू किया, जो मार्केट होते हुए माहेश्वरी देवी मंदिर और अशोक लाट चौराहा तक पहुंचा। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नीलम गुप्ता ने भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांधी के देश में हिंसा का रास्ता अपनाया जा रहा है। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया जाना निंदनीय है।

उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार इस मामले में बैकफुट पर है और पूरे देश में अफरातफरी का माहौल है। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे का भी जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

नीलम गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों का समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों को खाद नहीं मिल रही और स्कूल-कॉलेज बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लाठियों के बल पर जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। नीलम गुप्ता ने कहा कि बंदूक के बल पर शासन नहीं किया जा सकता।

धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें वृंदावन वैश्य, एजाज खान, राजनी यादव, आत्माराम यादव, श्याम बाबू सिंह खंगार, मोहम्मद आरिफ रानू, अशोक गौर, राजू गुप्ता, विदित त्रिपाठी, आमिर खान, मन्नी, सलमान खान, शुभम धुरिया, सुरेश निषाद, नेतराम वर्मा, दिलशाद खान, कामिल खान, इरफान खान, धर्मेंद्र यादव, चंद्रदीप यादव, उर्मिला वर्मा, किरण यादव, विक्की खान, विजय करण यादव, अनमोल जड़िया, भरत पाल, रियाज खान, राजन चंदेल, निलेश श्रीवास, अमन यादव, साजिद खान, लखन राजपूत, नदीम खान, अयूब खान, जावेद खान, चांद खान, विक्रम खंगार, अंकित कुमार और पवन साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

06/09/2026
05/08/2026

Related News

मध्य प्रदेश: पांढुरना में शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद: समलैंगिक विवाह के बाद युवती को लेने पहुंची साथी, परिजनों से विवाद के बाद मारपीट

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 1805 बूथों पर विशेष कैंप आयोजित

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले; चिराग जैन संभालेंगे सिटी की कमान

छत्तिसगढ़- भाषण प्रतियोगिता का किया संचालन कुमारी जिया‌रानी तथा सिमरन जोगी 

उत्तर प्रदेश: थाना प्रभारी ने मेला कमेटी व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश


Featured News