Contact for Advertisement 9650503773

उत्तराखंड: विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग के द्वारा चल रहा बस्तियों में किशोरी विकास केंद्र

- Photo by :

  Published by: Harish Upadhyay , Date: 29/04/2024 10:16:07 am Share:
  • Published by: Harish Upadhyay ,
  • Date:
  • 29/04/2024 10:16:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग के अभावग्रस्त बस्तियों में किशोरी विकास केंद्र चला रहा है। जिसका उद्देश्य युवा बहनों को पढ़ाई के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है। इन केंद्रों में विश्व हिन्दू परिषद युवा बहनों को संगीत, आत्मरक्षा, मेहंदी, और शारीरिक विकास के लिए योग और प्राणायाम की शिक्षा भी दी जाती है। 

विस्तार

वीरांगना लक्ष्मी बाई किशोरी विकास केंद्र विष्णु लोक में स्थित है, जिसका संचालन डॉ. कल्पना चौधरी जी के विशेष सहयोग से किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है, किशोरियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।

इस किशोरी विकास केंद्र के माध्यम से, युवा बहनों को विभिन्न कौशलों का संचार भी हो रहा है, जो उन्हें आत्मनिर्भरता में मदद करेगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से, उन्हें समाज में अपनी अहम भूमिका निभाने की प्रेरणा और कौशल दोनों मिल रहे हैं।

इस कार्यक्रम के तहत, युवा बहनों को संगीत, साहित्य, और विभिन्न कला क्षेत्रों में रूचि पैदा करने का अवसर मिल रहा है। उन्हें स्वास्थ्य और सुरक्षा के मामले में भी शिक्षा दी जा रही है। इसके अलावा, शारीरिक विकास के लिए योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जो उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारेगा।

विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग के प्रान्त सेवा टोली सदस्य श्री अरुण गुप्ता जी, दीपक तलियाँन जी, जिला सह-सेवा प्रमुख रवि चौहान जी, वीरेंद्र राघव जी, सौरभ जी, संध्या जी, और कविता जी का निरंतर सहयोग मिलता रहता है।

विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग के इस पहल के माध्यम से, अभावग्रस्त बस्तियों के क्षेत्रों में बसी युवा बहनों को नई उम्मीद और स्वावलंबन की राह मिल रही है।