Contact for Advertisement 9650503773


समाज सेवा के रूप में उल्लेखनीय कार्यो के लिए वंदना तेकाम को प्रदेश गौरव रत्न सम्मान से की गई सम्मानित
 

समाज सेवा के रूप में उल्लेखनीय कार्यो के लिए वंदना तेकाम को

राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान कार्यक्रम - Photo by : Ncr Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: admin , Date: 28/09/2022 01:52:06 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 28/09/2022 01:52:06 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश सुड़गांव आदिवासी शेरनी, मध्य प्रदेश की सोनू सूद की चर्चा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में भी हुई। बता दे कि आदिवासी मण्डला जिले में समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली वंदना तेकाम को आदिवासी शेरनी के साथ-साथ सोनू सूद के रूप में संज्ञा दी जाती है।

विस्तार

इन्द्रमेन मार्को / एनसीआर समाचार

मध्य प्रदेश सुड़गांव आदिवासी शेरनी, मध्य प्रदेश की सोनू सूद की चर्चा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में भी हुई। बता दे कि आदिवासी मण्डला जिले में समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली वंदना तेकाम को आदिवासी शेरनी के साथ-साथ सोनू सूद के रूप में संज्ञा दी जाती है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को करने के लिये वंदना तेकाम को गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 

यह उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ के द्वारा प्रदेश भर से सामान्य प्रशासन, पुलिस प्रशासन, डॉक्टर, मीडिया, आर्टिस्ट, समाज सेवा एवं कृषि कार्य में उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रदेशभर से आवेदन आमंत्रित किए जाते है, जिसमें से चयन करके उत्कृष्ट सेवाभावी अधिकारियों एवं कलाकारों को प्रदेश गौरव रत्न सम्मान प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सम्मान कार्यक्रम में देश की 60 प्रमुख रूप से अपना महत्वपूर्ण योगदान रखने वाले हस्थियां को सम्मानित किया गया। जिसमें आदिवासी समाज सेविका वंदना तेकाम ने मण्डला जिला सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश एवं देश में सामाजिक सेवा क्षेत्र में कार्य करने के लिये अपनी महत्वपूर्ण पहचान रखती है। 

पर्यावरण, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वरोजगार, खेल सहित अनेक सामाजिक गतिविधियों में वर्षों से सक्रिय रहकर समाजसेवा का कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गाँव-गाँव में जाकर जनजागरूकता अभियान के माध्यम से बेटियों व महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिये जागरूक करने का कार्य करती है। वंदना तेकाम के द्वारा सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रादेशिक मंच में सम्मान मिलने से आदिवासी मण्डला जिले का नाम भी गौरवांवित हुआ है। वहीं गौरव रत्न पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर वंदना तेकाम को मंडला जिले के सभी शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किए।