-
☰
पश्चिम बंगाल: झारखंड सीमा के पास से नकली नोटों के साथ दो लोग हुए गिरफ्तार
- Photo by :
संक्षेप
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के झारखंड सीमा से लगे धुलियान शहर के डॉक बांगलो मोर से दो लोगों को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया सामसेरगंज थाने के पुलिस ने। सूत्रों के मुताबिक, उनके पास से एक लाख का नकली नोट बरामद किया गया। सभी 500 के नोट थे। झारखंड सीमा पर चुनाव के दौरान नाका चेकिंग बढ़ा दी गई है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के झारखंड सीमा से लगे धुलियान शहर के डॉक बांगलो मोर से दो लोगों को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया सामसेरगंज थाने के पुलिस ने। सूत्रों के मुताबिक, उनके पास से एक लाख का नकली नोट बरामद किया गया। सभी 500 के नोट थे। झारखंड सीमा पर चुनाव के दौरान नाका चेकिंग बढ़ा दी गई है। इसी चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी सामशेरगंज थाने के पुलिस को। पकड़े गए दो लोगों के नाम अरशद खान (21) और बैद्यनाथ मंडल (52) है। अरशद खान का घर रांची में और बैद्यनाथ मंडल का घर मालदा जिले के वैष्णोबनगर में है। शुक्रवार की रात नोटों की तस्करी करने के लिए यह दो लोग नया डॉकबांगलो मोड़ आए थे पर सामशेरगंज थाने के पुलिस ने इन दोनों को धर दबोचा। शनिवार इन दोनों को जांगीपुर अदालत में भेज दिया गया। इस गिरोह में ओर कोई है या नहीं इस बात की खोजबीन में जुटी सामशेरगंज थाने के पुलिस।
गुजरात: असामाजिक तत्वों के अश्लील मैसेज से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या
Maharashtra: पिता ने ली 4 साल की मासूम की जान , गेम खेलने के लिए मांगती थी फोन
Maharastra:दंपत्ति ने चलती बस से फेका नवजात शिशु को, कारण बना पालन पोषण
Haryana: गुरुग्राम में हुई टेनिस खिलाडी की हत्या, पिता ने ली अपनी ही बेटी की जान
राजस्थान: जोधपुर से 80 तोला सोना और 28 लाख लेकर भागे हुए जुड़वां भाई गिरफ्तार किए गए