-
☰
Christmas 2022: 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, संता और यीशू के बीच क्या थे सम्बन्ध
25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस - Photo by : Social Media
संक्षेप
प्रति वर्ष दिसंबर महीने की 25 तारीख को दुनिया क्रिसमस डे के रूप में मनाती है। क्रिसमस से एक दिन पहले ही यानि 24 दिसंबर की शाम से ही लोग त्योहार का जश्न शुरू कर देते है, त्यौहार मनाना शुरू कर देते है।
विस्तार
प्रति वर्ष दिसंबर महीने की 25 तारीख को दुनिया क्रिसमस डे के रूप में मनाती है। क्रिसमस से एक दिन पहले ही यानि 24 दिसंबर की शाम से ही लोग त्योहार का जश्न शुरू कर देते है, त्यौहार मनाना शुरू कर देते है। ईसाई (क्रिस्चन) समुदाय के लोग इसे उनके पूज्य यीशू मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। शुरु शुरू में ईसाई समुदाय के लोग यीशू (ईसा मसीह) के जन्मदिवस को एक त्योहार के रूप में नहीं मनाते थे। वहीं चौथी शताब्दी की शुरुआत से ही उनके जन्मदिवस को एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। क्या है क्रिसमस मनाने के पीछे की वजह क्रिसमस के त्योहार को खास बनाती हैं ये परंपराएं क्रिसमस ट्री का क्या महत्व है ?
आपको बता दें कि, यूरोप में रहने वाले गैर ईसाई समुदाय सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने के मौके पर एक बड़ा त्योहार मनाते थे, जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण था प्रमुख था 25 दिसंबर को सूर्य का उत्तरायण में होना। दिसंबर महीने की इस तारीख़ से दिन लंबा होना शुरू हो जाता है। इसे सूर्य देवता के पुनर्जन्म का दिन माना जाता था। कहा जाता है कि, इसी वजह से ईसाई समुदाय के लोगों ने इस दिन को ईशू के जन्मदिन को क्रिसमस के त्योहार के रूप में मनाना शुरू किया। क्रिसमस से पहले 'ईस्टर' ईसाई समुदाय के लोगों का महत्वपूर्ण त्योहार था।
किसी भी त्योहार को खास उसकी परम्पराएं बनती है। ठीक उसी तरह क्रिसमस के त्यौहार को भी खास उसकी परम्पराएं बनाती हैं। इस त्योहार में यीशू के बाद अगर कोई प्रमुख है तो वो है संता क्लॉस, जिनका जन्म यीशू की मृत्यु के लगभग 280 साल बाद मायरा में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन यीशू को ही समर्पित कर दिया था। संता को लोगों की मदद करना अच्छा लगता था और यही कारण था की वो यीशू के जन्मदिवस के मौके पर रात के अंधेरे में बच्चों को गिफ्ट दिया करते थे।
क्रिसमस की दूसरी मुख्य परंपरा क्रिसमस ट्री की होती है। यीशू के जन्म के मौके पर एक फर के पेड़ को अलग अलग चीज़ों से सजाया गया था, जिसे बाद में लोग क्रिसमस ट्री कहने लगे।
उत्तर प्रदेश: एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
उत्तर प्रदेश: गौकशी करता एक युवक गिरफ्तार एक फरार
राजस्थान: राजस्थान टीम के सभी कार्यकर्ताओ ने मिलकर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद से एसटी हसन तो नगीना लोकसभा से पूर्व एडीजे मनोज कुमार पहुंचेंगे