Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश में कान्हा टायगर रिजर्व में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2022 का शुभारम्भ 

कान्हा टायगर रिजर्व में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2022 का शु

कान्हा टायगर रिजर्व में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2022 का शुभारंभ - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश, मंडला  Published by: admin , Date: 01/10/2022 06:13:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश, मंडला
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 01/10/2022 06:13:13 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश मंडला जिले में 1 अक्टूबर को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ कान्हा टायगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा किया गया। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह तक मनाया जाएगा।

विस्तार

इन्द्रमेन मार्को: मध्य प्रदेश मंडला जिले में 1 अक्टूबर को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ कान्हा टायगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा किया गया। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह तक मनाया जाएगा। इस अवसर वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण हेतु जागरूकता रैली नगर पालिका प्रांगण से प्रारंभ होकर बड़ चौराहा-स्टेट बैंक चौराहा-नेहरू स्मारक होते हुये कान्हा टायगर रिजर्व कार्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। इस रैली में कान्हा टायगर रिजर्व एवं अन्य क्षेत्रीय वनमंडलों के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विश्व प्रकृति निधि-भारत, मंडला शाखा एवं जिला ईको क्लब के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त एन.सी.सी. के कैडेट्स तथा महाविद्यालयीन छात्र/छात्राओं द्वारा भाग लिया। रैली का शुभारंभ सुश्री ऋषिभा सिंह नेताम, भा.व.से., उप संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का मुख्य उद्धेश्य जन सामान्य, विशेषतः शालेय एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं में वन एवं वन्यप्राणियों के महत्व एवं उनके प्रभावकारी संरक्षण का प्रचार-प्रसार करना है। इसके पश्चात कान्हा टायगर रिजर्व कार्यालय के प्रांगण में अधिकारियों द्वारा समस्त उपस्थितों को वन्यप्राणी संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया।

कान्हा टायगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक सुनील कुमार सिंह, भा.व.से., कान्हा टायगर रिजर्व के निर्देशानुसार एवं योजनानुसार वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान कान्हा टायगर रिजर्व कार्यालय के प्रांगण में वन्यप्राणी संरक्षण से संबधित गतिविधियों एवं वन्यप्राणी के छायाचित्रों का जन सामान्य हेतु प्रर्दशनी तथा वन्यप्राणी से संबधित चलचित्र दिखाये जाने का आयोजन किया जाएगा। 

इस सप्ताह के दौरान कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा महाविद्यालय एवं शालेय स्तर पर वन्यप्राणी संरक्षण से संबधित निबंध, चित्रकला, पोस्टर, क्विज, वाद-विवाद, विविध वेशभूषा, रंगोली एवं बर्ड वाचिंग तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जावेगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र/छात्राओं को कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा एवं विजेताओं को निकट भविष्य में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण भी कराया जाएगा। 

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान टायगर रिजर्व के अंतर्गत बफरजोन वनमण्डल में स्थित ग्रामों में भी उपरोक्त प्रतियोगिताएँ सम्पादित करायी जावेगी तथा विजेता छात्रो को पुरस्कृत भी किया जाएगा।