Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव को मध्य नजर घर-घर जाकर मतदान के लिए दे रहे निमंत्रण 

- Photo by :

  Published by: Tirupati Pandey , Date: 29/04/2024 01:47:38 pm Share:
  • Published by: Tirupati Pandey ,
  • Date:
  • 29/04/2024 01:47:38 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए नगर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है नगरपालिका सनावद अपने कर्मचारियों को घर-घर जाकर मतदान करने का निमंत्रण देने के  लिए निर्देशित किया गया है।  

विस्तार

मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए नगर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है नगरपालिका सनावद अपने कर्मचारियों को घर-घर जाकर मतदान करने का निमंत्रण देने के  लिए निर्देशित किया गया है।     


मुख्य नगर पालिकाअधिकारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि नगर के हर एक वार्ड में कर्मचारियों को तैनात दिया गया है। उन्हें घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र मतदान करने के लिए देने को निर्देशित किया जिसके तहत वार्ड क्रमांक 6 में कर्मचारी दुर्गेश यादव एवं अनिल घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं अपने एक वोट का महत्व समझा रहे हैं। 

नगर पालिका कर्मचारी दुर्गेश यादव ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश अनुसार हर वार्ड में कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो अपने-अपने वार्डों में लोगों के घर-घर जाकर उन्हें 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए निमंत्रण देकर आमंत्रित कर रहे हैं।