Contact for Advertisement 9650503773


हरियाना: महिलाओं ने मिलकर आज लगाई बेसहारा गोवंश के लिए सवामणी

- Photo by :

  Published by: Kuldeep Kumar , Date: 29/04/2024 12:20:59 pm Share:
  • Published by: Kuldeep Kumar ,
  • Date:
  • 29/04/2024 12:20:59 pm
Share:

संक्षेप

हरियाना: स्थानीय मोदाश्रम शिव मंदिर के पीछे बेसहारा गऊशाला के प्रागंण में आज बेसहारा गऊवंश के लिए सवामनी लगाई गयी। गऊशाला के सेवक एंव सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर शैलेंद्र ने बताया कि मोहल्ला कानोडिया़ं की महिला मंडल के द्वारा सभी महिलाओं ने मिलकर आज बेसहारा गऊवंश के लिए सवामनी लगाईं। 

 

विस्तार

हरियाना: स्थानीय मोदाश्रम शिव मंदिर के पीछे बेसहारा गऊशाला के प्रागंण में आज बेसहारा गऊवंश के लिए सवामनी लगाई गयी। गऊशाला के सेवक एंव सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर शैलेंद्र ने बताया कि मोहल्ला कानोडिया़ं की महिला मंडल के द्वारा सभी महिलाओं ने मिलकर आज बेसहारा गऊवंश के लिए सवामनी लगाईं। 


आपको बता दें कि सवामनी में गायों के लिए स्वादिष्ट चाट बनायी जाती है जिसके अंतर्गत गुड, मेथी दाना, सरसों का तेल, गेहूं का पिसा हुआ दलियां होता है  जिसे स्थानीय भाषा में चाट कहा जाता है और यह गऊवंश के द्वारा बडे चाव से खायी जाती है।  महिला मंडल की अध्यक्षा रीना बंटी ने बताया कि  ने बताया कि गौ माता की सेवा कभी भी निष्फल नहीं जाती, जो भी गौवंश की और गायों की सेवा करते हैं उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनीं रहती है। 

कयोंकि  गाय में छतीस कोटि देवी देवताओं का वास हमारे हिन्दूओं के शास्त्र  कहते हैं यह सभी को पता है।रीना बंटी ने कहा कि कृर्षि  क्षेत्र को उन्नति और खुशहाली की आधारशिला है हमारी ग ऊशालायें, अगर आज हम सब ने गौ माता की सेवा और रक्षा नहीं कि तो गौ माता के साथ साथ हम भी समाप्त हो जायेंगे, यह हम सबको मान लेना चाहिए।  


बेसहारा गौ उपचारशाला के द्वारा श्रीमती बिमला देवी को गौ उपचारशाला में चल रहे निर्माण कार्यो में विशेष योगदान देने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला मंडल की सभी महिला कार्यकर्ताओं को गऊ उपचारशाला के द्वारा सम्मानित किया गया् और सभी का आभार भी व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मास्टर शैलेंद्र, अभिनव, हवा सिंह, पंकज, रविश कुमार आदि उपस्थित रहें।