Contact for Advertisement 9650503773


Yash Chopra's Wife Death: पामेला चोपड़ा का आज दोपहर 74 वर्ष की आयु में निधन 

पामेला चोपड़ा का आज दोपहर 74 वर्ष की आयु में निधन

पामेला चोपड़ा का आज दोपहर 74 वर्ष की आयु में निधन - Photo by : Social Media

दिल्ली   Published by: Agency , Date: 20/04/2023 02:09:16 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 20/04/2023 02:09:16 pm
Share:

विस्तार

बॉलीवुड के निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज दोपहर निधन हो गया। इसकी पुष्टि यश राज के ट्विटर हैंडल से हुई है। पामेला की उम्र 74 वर्ष की थी, वो लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। बीते 15 दिनों से वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा है। पूता बॉलीवुड पामेला के निधन से बेहद दुखी हैं और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। 

पामेला की तारीफ में जावेद अख्तर ने लिखे कुछ शब्द 

मशहूर स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने लिखा, “श्री यश चोपड़ा की पत्नी पाम (पामेला) जी का आज निधन हो गया। वह एक महान महिला थी। बुद्धिमान, पढ़ी-लिखी और खुशमिजाज। जिन लोगों ने मेरी तरह यश के साथ क्लोसली काम किया है, वो लोग स्क्रिप्ट्स और म्यूजिक में उनके कॉन्ट्रीब्यूशन को जानते हैं। वह एक खास महिला थीं।"

अरमान मलिक ने याद किए पुराने दिन

मशहूर गायक अरमान मलिक ने पामेला के साथ काम के दौरान बिताए अपने पुराने दिनों को याद किया और लिखा, “मुझे याद है, जब मैं YRF स्टूडियो में अपने गानों को रिकॉर्ड करने के लिए हर दिन पैसे बचाता था। मैं 17-18 साल का था और यह मेरे प्यार की पहली समझ और कंपैनियनशिप था, जब मैं पामेला चोपड़ा को पति यश चोपड़ा का हाथ थामे हुए अपने एंपायर की ओर जाता हुआ देखता था।”

राघव जुयल ने भी दी श्रद्धांजलि 

‘किसी का भाई किसी की जान’ फेम अभिनेता राघव जुयल ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर पामेला को श्रद्धांजलि दी। राघव ने लिखा, “पामेला चोपड़ा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं, जिन्हें प्यार से पैम आंटी कहता था। वह यश राज फिल्म्स की शक्ति थीं। इस कठिन समय में मैं चोपड़ा फैमिली के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”