-
☰
No image found.
बिहार: जंगली हाथी के हमले में मृत वृद्ध के परिजनों को वन विभाग ने दी 10 लाख की सहायता राशि
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कौआकोल प्रखण्ड के मंझिला पंचायत अंतर्गत बिन्दीचक गांव में जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले वृद्ध राजाराम पासवान के आश्रित को वन विभाग की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
विस्तार
बिहार: कौआकोल प्रखण्ड के मंझिला पंचायत अंतर्गत बिन्दीचक गांव में जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले वृद्ध राजाराम पासवान के आश्रित को वन विभाग की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मृतक की पत्नी रुक्मिणी देवी को विभाग द्वारा सोमवार को घर जाकर 10 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। जानकारी देते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) सौरभ सांडिल्य ने बताया कि बीते 11 मई को बिन्दीचक गांव के फुसबंग्ला टोला निवासी राजाराम पासवान पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया था। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा राशि के रूप में मृतक के आश्रित पत्नी रुक्मिणी देवी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ० अखिलेश कुमार ने कहा कि सरकार वन्यजीवों से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रंजीत रजक सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हुई हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: चकबंदी विवाद को लेकर किसान यूनियन का 13 माह से धरना जारी, समाधान की मांग हुई तेज़
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान मरीज से 22,773 रुपये की हुई वसूली, अस्पताल को 3 दिन में रिफंड का मिला आदेश
उत्तर प्रदेश: वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता में शाकिर अली फाइनल में पहुंचे
राजस्थान: वानर की मृत्यु पर ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ निकाली शवयात्रा, किया अंतिम संस्कार
