-
☰
No image found.
CRPF HCM Answer key 2023: CRPF ने हेड कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी की जारी, इस लिंक पर जाकर देखें
CRPF ने हेड कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी की जारी - Photo by : Social Media
संक्षेप
सीआरपीएफ ने देश भर में 22 फरवरी से 28 फरवरी तक एचसीएम भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में एक पेपर था जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे। अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे के भीतर पेपर का जवाब देना था।
विस्तार
केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल यानी CRPF ने हेड कांस्टेबल की लिखित परीक्षा, 2023 की कुंजी जारी की है। CRPF परीक्षा के सभी उम्मीदवार CRPF HCM की उत्तर कुंजी http://crpf.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी और प्रश्नों पर किसी भी तरह की कोई शंका होने पर शिकायत के लिए एक विंडो भी सक्रिय किया गया है। सभी उम्मीदवारों को इस बात पर ध्यान अवश्य देना चाहिए कि, आपत्तियां उठाने/उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक कुछ घंटे पहले काम नहीं कर रहा था, लेकिन अब यह लिंक सक्रिय है। CRPF HCM उत्तर कुंजी 2023 यहां देखें- http://CRPF HCM answer key 2023 here यह CRPF भर्ती अभियान 143 ASI को भरने के लिए है और 1,315 संगठन में हेड कांस्टेबल के खाली पदों के लिए हैं। सीआरपीएफ ने देश भर में 22 फरवरी से 28 फरवरी तक एचसीएम भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में एक पेपर था जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे। अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे के भीतर पेपर का जवाब देना था।
