Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: उर्वरक वितरण के लिए ऐप सिस्टम लागू, 15 मई से शुरू होगी नई व्यवस्था

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 05:10:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 05:10:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर माननीय जिलाधिकारी बलरामपुर द्वारा कृषक बधुओं के हित में उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सरल और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर माननीय जिलाधिकारी बलरामपुर द्वारा कृषक बधुओं के हित में उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सरल और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जनपद में खरीफ सीजन 2026-27 से बी-पैक्स समितियों के माध्यम से उर्वरक वितरण हेतु नया ऐप/सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि अब समिति के सदस्य किसानों को उनकी खेती के रकबे के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। *15 मई से ऐप आधारित वितरण शुरू होगा।* किसानों को खाद लेने से 3 दिन पहले SMS/कॉल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। सभी सहकारी समितियों के सचिवों की कार्यशालाएं आयोजित कर ऐप संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राप्ती नदी के कटान निरोधक कार्य समय से पूरे करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने बारिश के मौसम से पूर्व जनपद में संचालित सभी कटान निरोधक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम चौककला की सुरक्षा हेतु संचालित कटान निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की जानकारी ली तथा बाढ़ खंड को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।


VHND सत्र का निरीक्षण, 100% टीकाकरण के आदेश


इसके अतिरिक्त डीएम ने ब्लॉक हर्रैया सतघरवा के अंतर्गत शिवा नगर लर्निंग सेंटर में आयोजित VHND का निरीक्षण किया। उन्होंने लक्षित सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का 100% टीकाकरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने, सभी रजिस्टर अपडेट रखने, ड्यू लिस्ट के अनुसार कार्य करने तथा आयुष्मान, गोल्डन कार्ड व आभा आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

16/04/2026
25/03/2026
09/03/2026
07/03/2026
05/03/2026
03/03/2026
06/02/2026