-
☰
No image found.
Maid Commits Theft in Household: नौकरानी बन घर में की चोरी, बैंक से लिया लोन, CCTV से हुआ पर्दाफाश
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: देशभर से चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे।
विस्तार
दिल्ली: देशभर से चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। इसी से जुड़ा एक चोरी का मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ एक घेरलू नौकरानी लोगों के घर से चोरी करते हुए पकड़ी गई हैं। दरअसल ये मामला नई दिल्ली के शालीबार बाग का हैं, जहाँ पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला का पर्दाफाश किया हैं। आरोपी महिला की पहचान सोना उर्फ सोनिया के रूप में हुई हैं। आरोपी महिला एक घरेलु नौकरानी के तौर पर दूसरों के घर में काम करती थी। जानकारी के अनुसार इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस को अप्रैल में मिली थी, जहाँ शालीमार बाग में काम कर रही घरेलु नौकरानी पर एक घर से गोल्ड की चोरी करने का आरोप लगाया हैं। इस मामले को दर्ज कर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। जांच में CCTV फुटेज के जरिए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बताया जा रहा हैं की आरोपी महिला ने चोरी किए गए सोने के गहनों को गिरवी रखकर तक़रीबन 5 लाख रुपए का लोन लिया था। जांच में सामने आया हैं की आरोपी महिला के 15 गोल्ड लोन एकाउंट्स भी हैं और तक़रीबन 2 किलो सोने के गहने भी अलग अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियों में ट्रेस किए गए हैं। महिला के पास से 1 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा हैं की आरोपी महिला ने पहले भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया हैं। पुलिस की छानबीन के बाद आरोपी महिला ने मुथूट फिनकॉर्प, मुथूट फाइनेंस बैंक और फेड बैंक में जो 2 किलोग्राम सोने के गहने जमा कराए थे, उन्हें फ्रिज कर दिया गया हैं। घर की हिफाज़त के लिए पाले 15 खूंखार कुत्ते आरोपी महिला का वारदातों को अंजाम देना भी काफी सामान्य था, जिससे किसी को भी उसपर शक नहीं हो सकता था। वह चोरी किए गए गहनों को बैंक में गिरवी रखकर लोन लिया करती थी और अपनी सुरक्षा के लिए आरोपी महिला ने घर में 15 खूंखार कुत्ते पाल रखे थे। कुत्तों के डर के चलते कोई उसके घर में नहीं जाता था। बताया जा रहा हैं की पुलिस को अंदर आने से रोकने के लिए खूंखार पिटबुल, अमेरिकन बुली और हाइब्रिड कुत्तों को घर में तैनात कर रखा था।
मामले का हुआ खुलासा
