-
☰
No image found.
Hit and Run Case: तेज रफ़्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही हुई मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक दर्दनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक दर्दनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार से आ रही महिंद्रा थार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 30 वर्षीय आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान 34 वर्षीय सार्थक मट्टू के रूप में हुई है। वह हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले थे और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस के मुताबिक 25 जून को वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में PCR कॉल के जरिए उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित बताया जा रहा हैं की घटना के बाद PCR कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल सार्थक मट्टू को तुरंत इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा और बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल महिंद्रा थार को ट्रेस कर लिया गया। जांच में पता चला हैं की वाहन बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी के नाम पर दर्ज था। यह वाहन कंपनी के कर्मचारी सागर साहा को लीज पर दिया गया था। आरोपी दोस्त चला रहा था थार पूछताछ में सागर साहा ने बताया की हादसे के समय वाहन उसका दोस्त अपूर्व सिंह चला रहा था। अपूर्व सिंह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है और वर्तमान में गुरुग्राम में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। हादसे के वक्त सागर साहा थार की आगे वाली सीट पर बैठा था। पुलिस ने आरोपी अपूर्व सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और हादसे में इस्तेमाल की गई थार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी अपूर्व सिंह का मेडिकल सफदरजंग अस्पताल में कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
Molestation Case: सगाई के बाद युवती का किया अपहरण, तीन दिन तक दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के लगे आरोप
Ketan Murder Case: केतन हत्याकांड: पुलिस कस्टडी में आरोपी को हथकड़ी लगाने को लेकर उठे सवाल
Murder Crime News: मामूली विवाद के बाद सगे भाइयों पर किया चाकुओं से हमला, एक की हुई मौत
