Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 55 लाख की सीसी रोड में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 07/07/2026 11:07:14 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/07/2026 11:07:14 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नीमच जिले की सिंगोली तहसील की ग्राम पंचायत बड़ी के अंतर्गत ग्राम सुतारों की बाड़ी में सीसी रोड निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने लाखों रुपये के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नीमच जिले की सिंगोली तहसील की ग्राम पंचायत बड़ी के अंतर्गत ग्राम सुतारों की बाड़ी में सीसी रोड निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने लाखों रुपये के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्राम सुतारों की बाड़ी के ग्रामीणों के अनुसार लगभग 55 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड स्वीकृत हुआ था, लेकिन मौके पर केवल करीब 15 लाख रुपये का ही काम दिखाई देता है। ग्रामीणों का आरोप है कि शेष राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि निर्माण कार्य बेहद घटिया गुणवत्ता का किया गया। उनका कहना है कि जहाँ 12 कट्टे सामग्री का उपयोग होना चाहिए था, वहाँ केवल 5 कट्टे डालकर सड़क का निर्माण कर दिया गया, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का दावा है कि जब इस संबंध में सरपंच से शिकायत की गई तो उन्हें जवाब मिला, "निर्माण ऐसा ही होगा, तुम्हें जो करना हो, वो करो।" इससे ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग की है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इन गंभीर आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और यदि अनियमितता साबित होती है तो जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

Related News

Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा 

उत्तर प्रदेश: मनमानी फीस वसूली पर सख्त हुए डीआईओएस, 8% से अधिक बढ़ोतरी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश: 67 करोड़ के संदीपनी विद्यालय तक नहीं बना सुगम रास्ता, जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे छात्र

उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद

उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद

उत्तर प्रदेश: महिला ने उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण और जबरन गर्भपात कराने का लगाया आरोप


Featured News