Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदरगढ़ में अशोक बुधौलिया को दी श्रद्धांजलि

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , Date: 02/03/2026 04:44:28 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Shyam Singh Rana ,
  • Date:
  • 02/03/2026 04:44:28 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को इंदरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दतिया सुरेन्द्र बुधौलिया के बड़े भाई स्वर्गीय अशोक बुधौलिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विस्तार

मध्य प्रदेश:  मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को इंदरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दतिया सुरेन्द्र बुधौलिया के बड़े भाई स्वर्गीय अशोक बुधौलिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मिश्रा कामद रोड स्थित सुरेन्द्र बुधौलिया के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत अशोक बुधौलिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अशोक बुधौलिया एक सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। 

जिनका सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान रहा। उनके निधन से समाज और परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। दुख की इस घड़ी में सभी को एकजुट होकर परिवार को संबल देना चाहिए। इस अवसर पर इंदरगढ़ मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह गुर्जर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।