Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 03:48:54 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 03:48:54 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में दतिया शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से 11 अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में

शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस चेकिंग का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।


Featured News