Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस अलर्ट: होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 02/03/2026 04:46:58 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 02/03/2026 04:46:58 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पोरसा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्र

विस्तार

मध्य प्रदेश: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पोरसा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार का हुड़दंग, शराब पीकर उत्पात, या छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के निर्देशन में नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होली खुशियों का त्योहार है, इसे प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं, हुड़दंग से नहीं।