-
☰
महाराष्ट्र: मधुकर नगर की 10 वर्षीय आलम नशरा ने रमजान में रखा पहला रोज़ा, क्षेत्र में खुशी का माहौल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
महाराष्ट्र: इस समय पूरे विश्व में पवित्र रमजान माह चल रहा है। इस अवसर पर जहाँ एक ओर बुज़ुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी पीछे नहीं हैं। मधुकर नगर पुसद की दस वर्षीय
विस्तार
महाराष्ट्र: इस समय पूरे विश्व में पवित्र रमजान माह चल रहा है। इस अवसर पर जहाँ एक ओर बुज़ुर्गों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी पीछे नहीं हैं। मधुकर नगर पुसद की दस वर्षीय अलम नशरा मोहम्मद अजीम ने पवित्र रमजान माह के अवसर पर तारीख 28 फरवरी 2026,10वा रमजान अपने जीवन का पहला रोज़ा पूरा कर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना दिया है। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने के उसके संकल्प को देखकर क्षेत्र के नागरिकों ने उसकी सराहना की। रमजान माह की शुरुआत होते ही पूरे देश के साथ-साथ पुसद शहर में भी भक्तिमय वातावरण दिखाई दे रहा है। बुज़ुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी में धार्मिक उत्साह उमड़ रहा है। मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं और इफ्तार के समय समाज के लोग एक साथ रोज़ा खोलते हुए भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।
इस्लाम धर्म के अनुसार रमजान का रोज़ा केवल उपवास नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और दूसरों की भूख-प्यास का एहसास कराने वाला पवित्र उपक्रम है। कम उम्र में ही इन मूल्यों को अपनाते हुए आलम नशरा मोहम्मद अजीम ने अपना पहला रोज़ा पूरा किया। उसके इस प्रयास से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिल रही है, ऐसा नागरिकों ने बताया। रमजान माह के कारण शहर में धार्मिक और सामाजिक एकता और अधिक मजबूत हो रही है तथा चारों ओर शांति, भाईचारे और सेवा भाव का वातावरण बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश: घायल दुर्लभ उल्लू को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग से तुरंत मदद की मांग
मध्य प्रदेश: सरकारी हॉस्पिटल निर्माण में घटिया सामग्री, अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल
उत्तर प्रदेश: 7 साल की मदीहा ने 6 रोजे रखकर दिखाई हौसले की मिसाल
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस अलर्ट: होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
मध्य प्रदेश: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदरगढ़ में अशोक बुधौलिया को दी श्रद्धांजलि