-
☰
No image found.
Minor Stabbed to Death: 17 साल के युवक पर कई वार कर फरार हुए आरोपी, पुलिस के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके के गौतमपुरी में एक नाबालिग की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।
विस्तार
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके के गौतमपुरी में एक नाबालिग की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय लकी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार 24 जून की रात करीब 9 बजे सीलमपुर थाने को गौतमपुरी इलाके में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को जानकारी मिली कि घायल युवक को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। इसके बाद पुलिस जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने लकी को मृत घोषित कर दिया। चार से ज्यादा लोगों पर हमला करने का आरोप स्थानीय लोगों का दावा है कि लकी पर चार से अधिक हमलावरों ने अचानक हमला किया और चाकू से कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस लूट, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला। जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि इलाके में नियमित पुलिस गश्त नहीं होती और देर रात तक खुली दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
Murder Crime News: मामूली विवाद के बाद सगे भाइयों पर किया चाकुओं से हमला, एक की हुई मौत
