-
☰
No image found.
Murder Committed Due To Enmity: पुरानी रंजिश के चलते उतारा मौत के घाट, आरोपियों समेत ऑटो और वारदात में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक यवक की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब डेढ़ महीने बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक यवक की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब डेढ़ महीने बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या की यह वारदात पुरानी रंजिश और भाई के साथ हुई मारपीट व कथित अपहरण की कोशिश का बदला लेने के उद्देश्य से अंजाम दी गई थी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। यमुना खादर में मिला था युवक का शव जानकारी के अनुसार 21 मई को वजीराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जगतपुर पुश्ता रोड स्थित यमुना खादर क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा है। जांच के दौरान मृतक के हाथ पर बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान नेहरू विहार के रहने वाले 34 वर्षीय चंदन सैनी के रूप में हुई। बताया जा रहा हैं की चंदन के खिलाफ स्नैचिंग, चोरी और सेंधमारी सहित कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। जांच में सामने आया की वारदात वाली रात चंदन एक ऑटो में घर से निकला था। इसी कड़ी को आधार बनाकर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की और जांच का दायरा बढ़ाया। पुराणी रंजिश के चलते की हत्या मामले की जांच में सामने आया हैं की चंदन सैनी की नेहरू विहार में रहने वाले तरुण उर्फ टन्नी से पुरानी रंजिश थी। पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले चंदन और उसके साथियों का तरुण के भाई सौरभ के साथ विवाद, मारपीट और कथित अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया था। इसी घटना का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची गई। पूछताछ के दौरान कबूला अपराध पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी तरुण ने स्वीकार किया की उसने अपने भाई के साथ हुई मारपीट और अपहरण की कोशिश का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर चंदन सैनी की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही हैं।
वारदात के बाद आरोपी तरुण, उसका चचेरा भाई सनी और साथी धीरज लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। पुलिस के अनुसार, तीनों मुंबई, अमृतसर, कटरा, हरिद्वार, लोनी समेत कई शहरों में छिपते रहे और पहचान छिपाने के लिए गुरुद्वारों में भी ठहरते थे। लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के बाद 15 जुलाई को धीरज को लोनी से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तरुण और सनी को दिल्ली से दबोच लिया गया।
Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा
उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद
उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद
