Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अधिकारियों संग बैठक कर दिए निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 02/03/2026 12:46:39 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 02/03/2026 12:46:39 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अंडरपास और ड्रेनेज कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के आदेश - कर्नल राज्यवर्धन राठौड़  कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा झोटवाड़ा के विकास कार्यों पर जोर
जयपुर।

विस्तार

राजस्थान: अंडरपास और ड्रेनेज कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के आदेश - कर्नल राज्यवर्धन राठौड़  कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा झोटवाड़ा के विकास कार्यों पर जोर
जयपुर। उद्योग मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब सभी कार्य तय प्राथमिकता के अनुसार और समन्वित रूप से आगे बढ़ाए जाएं, ताकि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। मंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों पर निर्माण एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। अंडरपास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने, सेक्टर रोड पर ट्रैफिक संबंधी बाधाओं को दूर करने तथा बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेनेज और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि जहां जल निकासी की कमी के कारण बार-बार सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं, वहां पहले स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में पुनः समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ज़मीनी स्तर पर परिणाम देने के निर्देश दिए। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अधिकारियों को संदेश दिया गया कि प्राथमिकता के सभी कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण किए जाएं।