Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मालाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लगी 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manish Kumar Mishra , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 18/05/2026 11:11:15 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manish Kumar Mishra ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 18/05/2026 11:11:15 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी क निर्देशन में अवैध खनन एवं निर्गमन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालाखेड़ा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली  जप्त की। थाना अधिकारी कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में

विस्तार

राजस्थान: अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी क निर्देशन में अवैध खनन एवं निर्गमन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालाखेड़ा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली  जप्त की। थाना अधिकारी कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में परिवहन करते हुए अवैध बजरी खनन के 4 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं अवैध खनन क्षेत्र बाढ़ बुलंदी के पहाड़ पर दबीश देकर खान से अवैध पत्थर भरकर ले जाते हुए 5 ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त किया। पुलिस टीम में एएसआई विनोद कुमार, दयाराम, मुकेश , हेड कांस्टेबल रामकेश, हरिराम ,सुगन सिंह एवं कांस्टेबल रोहित ,हरिशंकर, जगमाल, बालकिशन ,राजेश, प्रहलाद सहित क्यूआरटी टीम मौजूद रही। पुलिस ने सभी ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर मामला दर्ज किया।