Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव को मिला DGP प्रशंसा चिन्ह-रजत, पुलिस परिवार में खुशी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 19/08/2026 04:02:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 19/08/2026 04:02:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की तकनीकी शाखा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-रजत से सम्मानित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की तकनीकी शाखा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-रजत से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिलने के बाद बस्ती पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया। बस्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उन्हें मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

तकनीकी पुलिसिंग में अहम योगदान

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने तकनीकी शाखा के कार्यों को प्रभावी बनाने के साथ साइबर अपराध की रोकथाम और विभागीय संचार व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के साथ CCTV सर्विलांस, ई-एफआईआर और डिजिटल रिकॉर्ड के बेहतर संचालन में भी योगदान दिया। साइबर ठगी से जुड़े मामलों में तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल कर पीड़ितों की रकम वापस कराने में उनकी टीम ने कई मामलों में सफलता हासिल की। अपराध नियंत्रण और जांच प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी लगातार जोर दिया गया।

पुलिसकर्मियों को दिया तकनीकी प्रशिक्षण

धर्मेंद्र यादव ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया। उनका प्रयास रहा कि पुलिसकर्मी साइबर अपराध और डिजिटल तकनीक से जुड़े मामलों में आधुनिक संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल कर सकें।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कठिन परिस्थितियों में शांत और धैर्यपूर्वक कार्य करने की उनकी कार्यशैली अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायी रही है। उन्हें मिला DGP प्रशंसा चिन्ह-रजत तकनीकी शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला सम्मान माना जा रहा है। बस्ती पुलिस परिवार ने निरीक्षक धर्मेंद्र यादव को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।