Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता राजन सिंह ने 35 गरीब परिवारों को वितरित किए नि:शुल्क गैस कनेक्शन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajendra Prasad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 19/05/2026 03:46:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajendra Prasad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/05/2026 03:46:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: समाधगंज बाजार स्थित भाजपा नेता राजन सिंह के प्रतिष्ठान पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 35 गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।  भारत गैस एजेंसी, बरईपार के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: समाधगंज बाजार स्थित भाजपा नेता राजन सिंह के प्रतिष्ठान पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 35 गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।  भारत गैस एजेंसी, बरईपार के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर और पासबुक प्रदान की गई। एजेंसी के संचालक संजय त्रिपाठी (सुजानगंज) एवं उनके सहयोगी सुमित गौड़ और आशीष उपाध्याय ने सभी पात्रों का सत्यापन किया। भाजपा नेता राजन सिंह ने बताया कि कुरनी, पुरवा, मनिकापुर, भवानीपुर, पहसना, कटाहितखास, सरायबिका, डगरियाव, हरदुआ और मछलीशहर की महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया। लाभार्थियों में संगीता यादव, अंजू पांडे, रीता गौतम, संगीता प्रजापति, चन्दा मोदनवाल, रीना देवी, रंजना गौतम, पूनम सरोज, राज कुमारी शर्मा, नीतू यादव, नरगीस बानो, शान्ती यादव, आफरीन बानो, जरीना बानो, रूखशाना बानो, सुमन बिन्द सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

गैस सिलेंडर पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री की योजनाओं की सराहना की और भाजपा नेता राजन सिंह का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि तेल संकट और आपदा के समय भी बिना 1 रुपया लिए सभी पात्रों को लगातार नि:शुल्क गैस सिलेंडर मिल रहा है। इस अवसर पर राहुल अग्रहरि, उधव सिंह, सुनील कुमार मौर्य समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।