Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम

- Photo by : social media

योगेश गुप्ता   Published by: , योगेश गुप्ता   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/11/2026 05:23:29 pm Share:
  • योगेश गुप्ता
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/11/2026 05:23:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के समीप सुठेना रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय छात्र की जान चली गई। रेलवे ट्रैक पर छात्र का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के समीप सुठेना रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय छात्र की जान चली गई। रेलवे ट्रैक पर छात्र का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कछौना कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी सुनील जायसवाल के पुत्र निखिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निखिल कछौना स्थित जानकी इंटर कॉलेज में अध्ययनरत था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम वह किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। इसके कुछ समय बाद बालामऊ जंक्शन के पास सुठेना रेलवे क्रॉसिंग पर उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही कछौना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।