-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: र्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल । जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 3 बजे बारात से लौट
विस्तार
उत्तर प्रदेश: र्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल । जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 3 बजे बारात से लौट रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी सूखी नहर में जा गिरी। इस भीषण हादसे में दूल्हे के मौसा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मानिकपुर गांव के पास हुआ। दिल्ली से आई थी बारात कंपिल नगर के मोहल्ला मांझगांव निवासी अमरनाथ माथुर की बेटी कविता की शादी दिल्ली के मुकुंदपुर फौजी कॉलोनी निवासी जयशरण के बेटे प्रवीण के साथ तय हुई थी। मंगलवार रात बारात कस्बे के एसआई पब्लिक गेस्ट हाउस में आई थी। द्वारचार और अन्य रस्में पूरी होने के बाद दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी दूल्हे के मौसा आलोक उर्फ अशोक (40) अपने रिश्तेदारों संजीव, रामकिशन, वीरेंद्र और भरत के साथ अर्टिगा कार से कंपिल से कस्बा रुदायन होते हुए वापस लौट रहे थे। नहर की पुलिया पार कर नीचे गिरी कार तड़के करीब 3 बजे मानिकपुर गांव के पास कार बेकाबू हो गई और नहर की पुलिया को पार करते हुए करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त कार खुद अशोक चला रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की छत पूरी तरह पिचक गई और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अशोक का सिर फट गया, जबकि रिश्तेदार संजीव का पैर टूट गया और उनके सिर में भी गहरी चोट आई है। एक घायल कानपुर रेफर, विदाई को लेकर मची अफरा-तफरी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आलोक उर्फ अशोक को मृत घोषित कर दिया। चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां से घायल भरत की नाजुक हालत के चलते उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और बारातियों व लड़की पक्ष में कोहराम मच गया। सदमे के कारण दूल्हे ने दुल्हन की विदाई कराने से इनकार कर दिया, हालांकि परिजनों के काफी देर तक समझाने के बाद वह विदाई के लिए राजी हुआ। पुलिस का बयान कंपिल थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि मृतक अशोक दूल्हे के मौसा थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद
