-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सेक्टर पी-3 में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, पुष्पवर्षा से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेक्टर पी-3 में छठ महापर्व के पावन अवसर पर समस्त सेक्टरवासियों ने मिल-जुलकर पूरे उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सूर्योपासना का महापर्व मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ घाट पर पहुंचकर भ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेक्टर पी-3 में छठ महापर्व के पावन अवसर पर समस्त सेक्टरवासियों ने मिल-जुलकर पूरे उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सूर्योपासना का महापर्व मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से समस्त सेक्टरवासियों के परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए की टीम एवं छठ पूजा समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सम्मान में पुष्पवर्षा भी की गई। पूरे आयोजन के दौरान आपसी प्रेम, सद्भाव, सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और सूर्य उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, स्वच्छता, समर्पण, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। हमारे सेक्टर की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां सभी धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोग एक परिवार की तरह मिल-जुलकर प्रत्येक त्योहार मनाते हैं। उन्होंने छठ पूजा समिति के सभी सदस्यों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं समस्त सेक्टरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत भव्य एवं सफल रहा।
राजस्थान: भाईदूज पर भाई को तिलक करने ससुराल से निकली बहन, घर पहुंची तो उठ रही थी भाई की अर्थी
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
मध्य प्रदेश: शहर में 11 चेकिंग पॉइंटों पर पुलिस का सघन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पुलिस
