Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खेत में आग बुझाते समय बुजुर्ग किसान की मौत, गांव में पसरा मातम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/04/2026 10:23:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/04/2026 10:23:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के महुई गांव में शनिवार शाम अपने ही खेत में गेहूं का डंठल जला रहे बुजुर्ग किसान की आग और धुएं की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के महुई गांव में शनिवार शाम अपने ही खेत में गेहूं का डंठल जला रहे बुजुर्ग किसान की आग और धुएं की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बुद्धिराम सिंह (60) शनिवार शाम करीब चार बजे अपने खेत पर गेहूं का डंठल जला रहे थे। इस दौरान अचानक चली तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें गांव की आबादी की ओर बढ़ने लगीं। चारों तरफ धुआं फैलने लगा। बताया जा रहा है कि बुद्धिराम गांव को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए खुद आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच वह धुएं के गुबार व लपटों के बीच फंस गए, जिससे दम घुटने और झुलसने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बुद्धिराम सिंह अपने परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। वह खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका इकलौता पुत्र योगेंद्र सिंह है, वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना के बाद आई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसओ प्रविंद्र कुमार राय ने कहा कि शव का पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई हैऔर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।