Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस की सतर्कता से बिछड़ा बच्चा मां से मिला, मानवता की मिसाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/04/2026 11:58:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/04/2026 11:58:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सतर्कता से मिला बिछड़ा बच्चा, पुलिस की तत्परता से मां को सौंपा गया सुरक्षित मीरजापुर के शास्त्री ब्रिज रोडवेज बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बस में चढ़ते वक्त एक मासूम

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सतर्कता से मिला बिछड़ा बच्चा, पुलिस की तत्परता से मां को सौंपा गया सुरक्षित मीरजापुर के शास्त्री ब्रिज रोडवेज बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बस में चढ़ते वक्त एक मासूम बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया। बच्चे की पहचान आदित्य कुमार गुप्ता, पुत्र सोनू कुमार गुप्ता, निवासी वृंदावन कॉलोनी, थाना भिखारीपुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई।मौके पर मौजूद ट्रैफिक सिपाही और चौकी प्रभारी संजय सिंह व उनके हमराही दीना नाथ यादव ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद उन्होंने सक्रियता से खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में बच्चे की मां चंदा गुप्ता का पता लगाकर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की और इसे पुलिस की संवेदनशीलता व जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।